फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP ATS arrested accused Imrana, had ordered bomb to Javed

एटीएस को मिली बड़ी सफलता: बम का ऑर्डर देने वाली इमराना गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर कोतवाली में पूछताछ जारी

Sat, 17 Feb 2024 07:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Feb 2024 07:28 PM IST
सार

ATS Action : एटीएस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने टाइम बम का ऑर्डर देने वाली महिला इमराना को गिरफ्तार कर लिया है। अभी उससे मुजफ्फरनगर कोतवाली में पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
UP ATS arrested accused Imrana, had ordered bomb to Javed
इमराना गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाइम बोतल बम (आईईडी) के लिए 10 हजार रुपये देकर ऑर्डर देने वाली इमराना को एसटीएफ व शहर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब साजिशों का खुलासा होगा। एसटीएफ के बाद अब दिल्ली से आईबी की टीम भी आकर इमराना से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


शामली जनपद के गांव बंतीखेड़ा निवासी आजाद की पत्नी इमराना गांव में दवाई देने व तंत्र-मंत्र का काम करती है। वह काफी समय से यहां प्रेमपुरी में अपने परिवार के साथ रहती है। तंत्र-मंत्र व दवाई देने के चलते उसका बड़ा नेटवर्क है। शुक्रवार को एसटीएफ मेरठ ने मिमलाना रोड निवासी जावेद को गिरफ्तार कर उससे चार टाइम बोतल बम (आईईडी) बरामद किए तो उसने इमराना का नाम उजागर किया था। पुलिस को बताया था कि इमराना ने ही उसे बम बनाने का ऑर्डर दिया था। पहले 10 हजार रुपये देकर बाद में 40 हजार रुपये देने का वादा किया था। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार शाम लगभग चार बजे एसटीएफ व शहर कोतवाली पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस को सौंपा गया है। एसटीएफ टीम ने उससे दो घंटे तक पूछताछ की है। अब उससे दिल्ली से आईबी की टीम भी आकर पूछताछ करेगी। इमराना से पूछताछ में किसी बड़ी साजिश का खुलासा हो सकता है। यह मामला देश भर में छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को वह तैयार बोतल बम (आईईडी) को इमराना को देने आया था कि गिरफ्तार कर लिया गया। इमराना की बेटी रूकसार ने बताया कि हमने अम्मी को पुलिस को सौंप दिया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि इमराना से गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इमराना को उसके घर से पकड़ा गया है।

मुजफ्फरनगर में खालापार इलाके से चार टाइम बम बरामद होने के बाद से आतंकी साजिश की सुगबुगाहट तेज हो गई है। टाइम बम के जरिए चुनाव के दौरान दिल्ली एनसीआर के इलाको को दहलाने की बड़ी साजिश का एसटीएफ ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर घंटों पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि इमराना के कहने पर उसने ये चार बम बनाए थे। पूछताछ में जावेद ने कई और भी खुलासे किए हैं। 

शामली की इमराना गिरफ्तार
एसटीएफ टीम के अनुसार, जावेद ने वर्तमान में प्रेमपुरी में रहने वाली बंतीखेड़ा शामली की मूल निवासी परिचित महिला इमराना के कहने पर टाइम बोतल बम बनाए थे। इसके लिए उसने गन पाउडर-999, लोहे की छोटी गोलियां, रूई, पीओपी आदि का बम बनाने में प्रयोग किया। उसने डॉक्टरों से ग्लूकोज की बोतलें और साइकिल की दुकानों से आयरन की गोलियां और घड़ी की दुकानों से घड़ी की मशीनें खरीदी थीं। अब एटीएस ने इमराना गिरफ्तार कर लिया है।

50 हजार में इमराना से हुई डील, 10 मिले थे एडवांस
जावेद ने बताया कि टाइम बम बनाने के लिए उसकी शामली निवासी इमराना से 50 हजार में डील हुई थी। इमराना ने बोतल बम तैयार करने के लिए उसे 10 हजार रुपये पहले दिए थे और बम की डिलीवरी के समय 40 हजार रुपये बाद में देने को कहा था। जावेद तैयार आईईडी बम को इमराना को देने आया था। बोतल बम आईईडी बनाने के संबंध में उसने बताया कि उसका चाचा अर्शी पुत्र खलील के घर बम बनाता था। बम बनाने के लिए कुछ जानकारी उसने यू ट्यूब और इंटरनेट से भी ली थी।

दिल्ली मैं बैठे आका ने इमराना को दिया था बम बनवाने का ऑर्डर
बोतल बम के जरिए लोकसभा चुनाव के आसपास दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों को दहलाने की साजिश थी। जांच में सामने आया कि दिल्ली के किसी शख्स ने ही इमराना को बम तैयार कराने के ऑर्डर दिए थे। जानकारी में आए तथ्यों की पुलिस पुष्टि करने में जुटी है। आरोपी जावेद ने यह भी जानकारी दी है कि ऑनलाइन डिमांड पर बम बनाए जाते थे। शातिर इमराना तंत्र-मंत्र की क्रियाएं भी करती है। जावेद का परिवार भी इमराना को लगभग 20 वर्ष से जानता है। ऐसे में जावेद का भी उसके पास आना-जाना लगा रहता था।

पचास लाख कीमत का प्लॉट देख रहे थे जावेद और इमराना
इमराना के संपर्क में रहने वाला जावेद करीब पचास लाख रुपये की कीमत वाला प्लॉट खरीदने के प्रयास में जुटा था। हाल ही में उसने एक दो प्लाट देखे भी थे। आशंका जताई जा रही थी कि दोनों प्लॉट में घर बनाकर बम बनाने का सुरक्षित ठिकाना बनाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed