यूपी विधानसभा चुनाव: खास रणनीति के तहत डेढ़ साल पहले ही प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी में कांग्रेस
- 2022 में होने हैं उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव
- पहले ही प्रत्याशी घोषित करने के पीछे है खास रणनीति
- 100 प्रत्याशियों की सूची पहले चरण में जारी होने की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसको लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों का मंथन भी चल रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो, प्रत्याशियों की सूची जारी करने के लिए पिछले कई दिनों से मंथन चल रहा है, जिसमेें प्रत्याशियों के नाम भी छांटे जा रहे हैं। पहले चरण में 100 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इनमें सहारनपुर जिले के भी सातों विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
दरअसल, सहारनपुर जिले में अभी तक सहारनपुर सदर देहात से मसूद अख्तर और बेहट से नरेश सैनी दोनों ही कांग्रेस के विधायक हैं। इसके अलावा सहारनपुर नगर, देवबंद, रामपुर मनिहारान, नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशी घोषित होने हैं। माना जा रहा है कि जिन दोनों सीटों पर कांग्रेस विधायक हैं, उनको पुन: टिकट मिल जाएगा।
इनके अलावा पांच विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पार्टी हाईकमान को भेजे जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने तक पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है, जबकि दिसंबर तक सभी प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है।
इस बारे में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद का कहना है कि प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी की रणनीति सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करने की है, ताकि प्रत्याशियों को चुनाव की तैयारी करने में पूरा वक्त मिल जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने में यह अहम निर्णय होगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/