{"_id":"6300b5fdbd5b8a56ac7a523d","slug":"up-accident-on-delhi-yamnotri-highway-apple-laden-pickup-falls-into-25-feet-deep-gorge-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर हादसा, सेब से लदी पिकअप 25 फीट गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर हादसा, सेब से लदी पिकअप 25 फीट गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत
Sat, 20 Aug 2022 03:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 20 Aug 2022 03:53 PM IST
सार
सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में पिकअप चालक की दर्दनाक मौत हो गई। शिवालिक पहाड़ियों के बीच सेब से भरी एक पिकअप के 25 फीट गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Accident, सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच सेब से भरी एक पिकअप खाई में गिर गई। खाई करीब 25 फीट गहरी है। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
हादसा थाना मिर्जापुर क्षेत्र में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे दर्रारित के पास हुआ। हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर बिजनौर के लिए जा रही पिकअप का चालक पहाड़ियों के बीच हाईवे पर अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिककप करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की स्टेयरिंग और सीट के बीच फंसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut: पुलिस ने छापा मारकर नकली स्टेरॉयड व फूड सप्लीमेंट किए बरामद, तहखाने से मिली भारी नगदी
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पास की बादशाहीबाग चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पिकअप से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चौकी इंचार्ज असगर अली ने बताया, कि मृतक चालक की शिनाख्त जावेद (45) पुत्र मतलूब निवासी मोहल्ला कुरैशियान थाना देहात कोतवाली, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।