फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: accident in Meerut, two including retired CO son died in road accident

यूपी : मेरठ में दर्दनाक हादसा, सड़क दुघर्टना में रिटायर्ड सीओ के बेटे समेत दो की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Mar 2022 11:40 AM IST
सार

मेरठ में आज सुबह लावड़-सोफीपुर मार्ग पर पहुंचते ही स्कूटी की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में रिटायर्ड सीओ के बेटे समेत दो की मौत हो गई।

विज्ञापन
UP: accident in Meerut, two including retired CO son died in road accident
accident news - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में रिटायर्ड सीओ के बेटे समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।जानकारी के अनुसार शनिवर सुबह लावड़ सोफीपुर मार्ग पर डोगरा बस्ती कॉलोनी के सामने शुक्रवार को स्कूटी व बाइक की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायलों में रिटायर्ड सीओ के बेटे समेत दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्कूटी सवार रिटायर्ड सीओ ऋषि पाल का बेटा आदित्य निवासी रुड़की रोड  ईडन गार्डन शुक्रवार शाम घर जा रहा था।
विज्ञापन


लावड़-सोफीपुर मार्ग पर पहुंचते ही स्कूटी की बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक मानवेंद्र निवासी राजकमल कॉलोनी चला रहा था। उसके पीछे लाल कुर्ती निवासी हिमांशु बैठा था। हादसे में तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से तीनों को मोदीपुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां, उपचार के रिटायर्ड सीओ के बेटे आदित्य व मानवेंदर की मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु का होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही डोगरा बस्ती में रह रहे लोगों का आरोप है कि यहां पर कोई भी स्पीड ब्रेकर नहीं है जिस कारण से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं अब से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है स्पीड ब्रेकर अगर लग जाए तो यहां हाथ से कम हो सकते हैं कॉलोनी के लोगों ने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर वहां पर हंगामा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed