यूपी: ऑर्डर लाने में हुई देरी तो तमंचे से किया फायर, किशोर को लगी गोली, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र का है। यहां मामूली विवाद को लेकर कुछ युवकों ने फायरिंग कर डाली। फायरिंग में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट की जाकिर कालोनी गली नंबर-3 निवासी वसीम पुत्र मोहम्मद असगर का एल ब्लॉक पर होटल है। शुक्रवार शाम होटल पर उसका साला बिजनौर निवासी शाहबाज पुत्र सरफराज, सुहेल पुत्र एहसान और शेखू पुत्र इमरान मौजूद थे। उसी वक्त कुछ युवक होटल पर पहुंचे।
यहां युवकों ने खाना आर्डर किया। बताया जाता है कि खाने के ऑर्डर देने में काफी वक्त लग गया जिस पर युवक आक्रोशित हो गये। मामले ने तूल पकड़ा तो युवक धमकी देकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद युवक कई लोगों के साथ लौटे और उन्होंने गोली-गलौज शुरू कर दी।
होटल मालिक शाहबाज ने विरोध किया तो एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। तमंचे से निकली गोली पास में ही खड़े शेखू के हाथ में लगी और वह घायल हो गया। गोली चलने के बाद आरोपी युवक भाग गए। घायल शेखू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने घायल किशोर से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/