फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: A fierce fire in plastic factory in Meerut, half dozen vehicles of fire brigade on the spot

यूपी: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 14 Mar 2019 11:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
UP: A fierce fire in plastic factory in Meerut, half dozen vehicles of fire brigade on the spot
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर तकरीबन आधा दर्जन फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में साईंपुरम औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री से काला धुआं निकलता देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि आस-पास के घरों से लोग निकलकर बाहर आ गए। दमकल की छह-सात गाड़ियां आग बुझाने में लगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री का मालिक अंकित पुरी है। फैक्ट्री में प्लास्टिक बेल्ट बनाने का काम किया जाता है। आग किस वजह से लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि कर्मचारी को नुकसान होने की सूचना नहीं है जबकि फैक्ट्री का काफी सामान जलकर राख हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed