फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP 20 people died in last 24 hours due to heavy rain in western UP

पश्चिमी यूपी में बारिश का कहर जारी, 24 घंटे में अब तक 20 लोगों की मौत

Mon, 30 Jul 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Jul 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
UP 20 people died in last 24 hours due to heavy rain in western UP
बारिश के कारण बिखरा मकान का मलबा - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन लोगों के लिए राहत की बारिश अब आफत की बारिश बन गई है। कई परिवारों पर यह बारिश कहर बनकर टूटी। आस-पास के जिलों में बारिश से अब तक 6 बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। आइए जानते हैं राहत की बारिश जनता के लिए कैसे बन गई दुश्वारियों की बारिश :-

विज्ञापन

सहारनपुर में मकान ढहने से गईं 12 लोगों की जान

UP 20 people died in last 24 hours due to heavy rain in western UP
बारिश के कारण ढहा कच्चा मकान - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में बारिश ने शनिवार तड़के एक परिवार के छह लोगों की जान ले ली। सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में रहने वाले फैजान का मकान बारिश के कारण भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में चार बच्चों सहित छह की मौत हो गई। इसके अलावा सहारनपुर के सलारपुर में भी मकान गिरने से घर के मुखिया ओम सिंह की मलबे में दबने से मौत हो गई।

इससे पहले शुक्रवार को दिन भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण रामपुर मनिहारान के इस्लामनगर में रहने वाले सिंघा का कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में सिंघा की पत्नी व पुत्र की की मौत हो गई। इसी मोहल्ले में शुक्रवार को विद्युत पोल में बारिश के कारण आए करंट से नमाज पढ़कर निकले एक युवक की मौत हो गई। यहां  हैदरपुर निवासी चालीस वर्षीय जसबीर सिंह की मकान ढहने से मलबे में दबने के कारण जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में कहर बनकर टूटी मकान की छत 5 की मौत

UP 20 people died in last 24 hours due to heavy rain in western UP
बारिश के कारण गिरी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह मेरठ के सरधना में रहने वाले एक परिवार पर बारिश मुसीबत बनकर टूट पड़ी। यहां एक मकान ढहने से परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए। जिनमें एक महिला और एक माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में भर्ती किया गया। यही नहीं, मेरठ के जई गांव में बृहस्पतिवार रात बरसात दो बच्चों के लिए काल बनकर आई। यहां एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा खरखौदा के घोसीपुर गांव में मकान गिरने से वृद्धा की मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर में मकान ढहने से 2 की मौत
वहीं मुजफ्फरनगर में लगातार बारिश के कारण जिले के चरथावल के कुल्हेड़ी में मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा छपार थाना क्षेत्र के खामपुर गांव में भी बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि कई घायल हो गए।

बागपत में गिरी मकान की छत एक की मौत
बागपत जिले के मिलाना में मकान गिरने से 58 वर्षीय याकूब की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि उसे परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।
 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed