फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: 13 families do not celebrate Eid in Muzaffarnagar

सैनिकों की हत्या से आहत इस शहर में नहीं मनाई ईद, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग

Mon, 18 Jun 2018 06:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Jun 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
UP: 13 families do not celebrate Eid in Muzaffarnagar
ईद नहीं मनाने वाला परिवार - फोटो : अमर उजाला

सरहद पर देशवासियों की रक्षा के लिए तैनात सैनिकों की हत्या से आहत सरवट के 13 परिवारों ने ईद की खुशियां नहीं मनाई। इन परिवारों ने पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत पर विरोध जताया। इनका कहना है कि जब देशवासियों की रक्षा करने वाले सैनिक ही सुरक्षित नहीं है, तो हमारे लिए ईद की खुशियां किस काम की है।

विज्ञापन


इन परिवारों में बड़ों के साथ बच्चों ने भी ईद की खुशियां नहीं मनाई है। इन परिवारों ने केंद्र की मोदी सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को ईद पर सरवट पीर वाली गली के मोहल्ले के 13 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने ईद की खुशियां नहीं मनाई।
विज्ञापन


इन परिवार के लोगों ने सुबह ईद की नमाज अदा की। इसके बाद घर आकर ईद की खुशी नहीं मनाई। यदि कोई घर पर ईद की मुबारकबाद देने आया तो उसे ईद की मुबारकबाद जरूर दी। ईद की खुशियां नहीं मनाने वालों में प्रसिद्ध फिजियोथैरेपिस्ट डॉ तारिक सलीम, डॉ. एम सलीम, डॉ सारा तारिक, नईम अहमद, मोहसीन, साकिब, हाजी शरीफ आदि परिवार शामिल रहे। इन परिवारों ने बताया कि सीमा पर हमारे सैनिक सुरक्षित नहीं है। कश्मीर घाटी में अवकाश लेकर ईद मनाने जा रहे सिपाही औरंगजेब की पाक आतंकियों ने हत्या कर उसका वीडियो वायरल किया। शनिवार को ईद के दिन जवान बिकास गुरंग की आतंकियों द्वारा कायरतापूर्ण हत्या करने से उन्होंने ईद की खुशियां नहीं मनाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. तारिक सलीम का कहना है कि जब हमारी रक्षा करने वाले सैनिक ही सुरक्षित नहीं है तो हमारे लिए ईद की खुशियां किस काम है। उन्होंने बताया कि हमने बच्चों को अपने निर्णय से अवगत कराया तो बच्चों ने भी परिजनों का साथ दिया और बच्चों ने भी ईद की खुशियां नहीं मनाई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed