यूपी: शामली में 100 डायल पुलिस का बड़ा खेल, समझौते के नाम पर ठगे रुपये, वीडियो वायरल
झिंझाना थाना क्षेत्र के टपराना के निकट कार व ट्रैक्टर की मामूली सी साइड लगने के बाद दोनों पक्षो में विवाद हो गया। मामले में समझौते के नाम पर 100 डायल पुलिस ने दोनों पक्षो से हजारों की ठगी कर डाली।
सूत्रों के अनुसार झिंझाना थाना क्षेत्र के टपराना के निकट अल्टो कार में ट्रैक्टर की साइड लगने को लेकर दोनो पक्षो में आपस में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची 100 डायल पीआरवी 3013 ने दोनो के बीच समझौता करा दिया।
हैरानी की बात यह है कि समझौते के नाम पर दोनों पक्षो से 100 डायल पुलिस ने ठगी भी की है।पैसों का लेन-देन करते हुए पुलिस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह जब है तब 100 डायल पुलिस की प्रदेश में बेहतर छवि है, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों की करतूतों के कारण यह बदनाम हो रही है। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाना आवश्यक है।