{"_id":"5fa9a33b8ebc3e9b7965b4d9","slug":"unsafe-electricity-bimba-bypass-no-patrolling-meerut-news-mrt510340547","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरक्षित बिजली बंबा बाईपास, गश्त तक नहीं होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुरक्षित बिजली बंबा बाईपास, गश्त तक नहीं होती
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास अंधेरा होते ही और असुरक्षित हो जाता है। पुलिस गश्त नहीं करती और बदमाश बेखौफ होकर वारदात करते हैं। सोमवार रात भी बदमाश व्यापारी गिरधारी लाल और उनके चालक को गोली मारकर स्कूटी से आसानी से फरार हो गए।
गोलीबारी की यह वारदात शॉप्रिक्स मॉल के पास सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस से मात्र 200 मीटर दूर हुई। पुलिस अभी स्पष्ट नहीं कर पायी कि घटना लूट के विरोध में या रंजिश में हुई है। लेकिन बड़ा सवाल है कि सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस होने के बावजूद बिजली बंबा बाईपास सुरक्षित नहीं है। यह बाईपास ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट, परतापुर और खरखौदा थाना क्षेत्र की सीमा में आता है। लेकिन किसी भी थाने की पुलिस गश्त नहीं करती और कोई घटना होने पर सीमा विवाद में उलझ जाती है।
शहर की लाइफ लाइन
हापुड़ रोड और दिल्ली रोड को जोड़ने वाला बिजली बंबा बाईपास मार्ग शहर की लाइफ लाइन है। बाईपास पर 24 घंटे यातायात चलता है। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जबकि देहली गेट से सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय यहां इसलिए शिफ्ट कराया गया था ताकि इस बाईपास पर नियमित गश्त और सुरक्षा प्रबंध हों। लेकिन सोमवार रात की वारदात ने पुलिस की कार्यशैली की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
गाड़ी से उतरते ही मार दी गोली
पुलिस के अनुसार घायल गिरधारी लाल ने बताया गाड़ी से उतरते ही स्कूटी सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। जबकि उनके पीछे एक और स्कूटी आ रही थी, उस पर भी उनके दो साथी थे। गिरधारी लाल व्यापारी होने के साथ प्रॉपर्टी डीलर भी हैं। पुलिस दावा कर रही कि यह वारदात रंजिशन हुई है। दोनों घायलों ने लूट से इनकार किया है। पुलिस ने व्यापारी के परिजनों से भी फोन पर बातचीत की। लेकिन कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ।