फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Unknown vehicle trampled three Kanwariyas resting on road in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: अज्ञात वाहन ने सड़क पर आराम कर रहे तीन कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Tue, 23 Jul 2024 09:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतनपुरी (मुजफ्फरनगर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Jul 2024 09:35 PM IST
सार

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान सन्नी और दीपांशु के रूप में हुई है। सन्नी को मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Unknown vehicle trampled three Kanwariyas resting on road in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खतौली बाईपास के रायपुर नंगली खलासी पुल के पास आराम कर रहे कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दिल्ली के महिपालपुर निवासी अमित (20) की मौत हो गई। जबकि उसके साथी सन्नी और दीपांशु घायल हैं। घायलों को पुलिस ने खतौली अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से गंभीर घायल सन्नी को मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली के महिपालपुर निवासी अमित पुत्र अशोक अपने साथी गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर के गांव बांजरपुर निवासी सन्नी पुत्र रणवीर और दीपांशु पुत्र जितेंद्र के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर गांव लौट रहे थे। मंगलवार शाम के समय तीनों कांवड़िये रतनपुरी क्षेत्र में रायपुर नंगली में खलासी पुल पर पहुंचे। यहां पर कांवड़ झुलाकर सड़क पर ही आराम करने के लिए लेट गए। इसी दौरान दीपांशु के घर से मोबाइल पर कॉल आ गई, जिसे सुनने के लिए दीपांशु सड़क से एक ओर हटकर अपने परिजनों से बात करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच अज्ञात वाहन ने सड़क पर आराम कर रहे दोनों कावड़ियों को कुचल दिया, जिसमें दोनों कावड़िये अमित और सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दीपांशु को मामूली चोट आईं। खतौली सीओ राम आशीष यादव खतौली व रतनपुरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सन्नी को मेरठ रेफर किया गया है। दीपांशु को भी प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed