{"_id":"62fa4ebd580b454672598020","slug":"unique-initiative-of-medical-college-world-s-first-research-journal-of-medical-science-published-in-hindi-lan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेडिकल कॉलेज की अनूठी पहल, विश्व का पहला मेडिकल साइंस का शोध जर्नल हिंदी में प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेडिकल कॉलेज की अनूठी पहल, विश्व का पहला मेडिकल साइंस का शोध जर्नल हिंदी में प्रकाशित
Mon, 15 Aug 2022 07:21 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उाजला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उाजला, मेरठ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 15 Aug 2022 07:21 PM IST
सार
हिंदी में पहला जर्नल प्रकाशित कर मेडिकल कॉलेज ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पाण्डेय ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा के अनेक शोधपत्रों में यह पाया गया है कि अपनी मातृभाषा में दिया गया ज्ञान, समझ में अधिक सरल एवं अधिक रुचिकर होता है।
विज्ञापन
मेडिकल साइंस का शोध जर्नल हिंदी में प्रकाशित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ ने एक अनूठी पहल की है। पुनर्नवा नाम के मेडिकल साइंस के हिंदी में प्रकाशित प्रथम ई-जर्नल का विमोचन प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने किया। उन्होंने दावा किया कि विश्व में अब तक कोई भी मेडिकल साइंस का जर्नल हिंदी भाषा में प्रकाशित नहीं होता था।
विज्ञापन
हिंदी में पहला जर्नल प्रकाशित कर मेडिकल कॉलेज ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पाण्डेय ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा के अनेक शोधपत्रों में यह पाया गया है कि अपनी मातृभाषा में दिया गया ज्ञान, समझ में अधिक सरल एवं अधिक रुचिकर होता है।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए अपने छात्रों में आधुनिक मेडिकल साइंस के प्रति समझ एवं रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से ई-जर्नल के माधम से कुछ प्रमुख एवं व्यवहारिक मेडिकल विषयों को सरल हिंदी भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास शुरू किया जा रहा है। यह छात्रों में रचनात्मकता विकसित करने में भी सहायक होगा।
विज्ञापन