फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Budget 2020, Businessmen of western UP demand that GST be removed from sports goods

बजट 2020: पश्चिमी यूपी के कारोबारियों को वित्तमंत्री से उम्मीद, खेलों के सामान से हटेगा जीएसटी

Fri, 24 Jan 2020 12:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jan 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2020, Businessmen of western UP demand that GST be removed from sports goods
क्रिकेट बॉल तैयार करते कारीगर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की खेल इंडस्ट्री का कारोबार प्रतिवर्ष एक हजार करोड़ के करीब है, लेकिन खेल के सामान जीएसटी में शामिल होने के बाद यह कारोबार प्रभावित हो रहा है। लकड़ी के बल्लों पर 12 प्रतिशत जीएसटी देनी पड़ती है, जबकि कपड़े के सामान बैटिंग ग्लव्स, कीपिंग ग्लव्स, खिलाड़ियों की ड्रेस सहित अन्य सामान पर पांच प्रतिशत से लेकर 18 प्रतिशत तक जीएसटी लगा है। जबकि जीएसटी से पहले खेल सामान पर किसी प्रकार का कोई कर नहीं देना पड़ता था। ऐसे में आम बजट में खेल कारोबारियों को वित्तमंत्री से उम्मीद है कि वे खेल उद्योग को संकट से उबारने के लिए बजट में खेल के सामान पर जीएसटी दर समान और न्यूनतम करें या फिर इस उद्योग को जीएसटी के दायरे से बाहर रखेंगी।  

विज्ञापन


आम आदमी को दें राहत
आम बजट में सरकार को खेल ही नहीं हर क्षेत्र में आम आदमी को राहत देने की पहल करनी चाहिए। महंगाई बढ़ रही है जबकि आय के स्त्रोत में कमी हो रही है। खेल कारोबार से भी खिलाड़ी जुड़े हैं, ऐसे में व्यापार को बढ़ाने के लिए बजट में जीएसटी सहित अन्य मामलों में राहत देनी चाहिए। - सरदार इकबाल सिंह, मालिक नारंग स्पोर्ट्स
विज्ञापन


संकट से उबारना होगा खेल उद्योग को
जीएसटी लागू होने के बाद से खेल उद्योग संकट में आ गया है। कारोबारियों के साथ ही खिलाड़ियों पर भी इसका असर पड़ रहा है। सरकार को बजट में इसको ध्यान में रखते हुए खेल उद्योग को पूरी तरह से जीएसटी से बाहर रखना चाहिए या फिर जीएसटी स्लैब कम करना चाहिए। तभी खेल उद्योग संकट से उबर सकेगा। - वरुण मक्कड़, निदेशक एचआरएस कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख तक हो पूर्णतया छूट
इनकम टैक्स स्लैब में 5 लाख तक सालाना आमदनी में पूर्णतया छूट होनी चाहिए, उसके बाद 5 से 10 लाख तक आय वालों पर 10 प्रतिशत उससे ऊपर 15 प्रतिकर कर होना चाहिए। इससे सरकार को पहले से ज्यादा राजस्व की वसूली होगी। - अनुज सिंघल, अध्यक्ष सूरजकुंड स्पोर्ट्स गुड्स व्यापार संघ

शुरू हो लकड़ी का आयात
 कश्मीर से अन्य प्रदेशों में लकड़ी के निर्यात पर रोक  लगा दी गई, जबकि तैयार बल्ले वहां से आ रहे हैं। ऐसे में मेरठ का खेल कारोबार प्रभावित हो रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर से बल्ले की लड़की का आयात फिर शुरू होना चाहिए साथ ही जीएसटी से भी राहत देनी चाहिए। 
- भास्कर गर्ग, स्पोर्ट्स व्यापारी

लागू हो इंसेंटिव
खेल उत्पादों का निर्यात लगातार गिर रहा है, सरकार से मिलने वाला इंसेंटिव बहुत कम कर दिया है। आम बजट में व्यापारियों को निर्यातक पर मिलने वाला इंसेंटिव पुरानी दरों को लागू करना चाहिए। जिससे व्यापारियों को राहत मिले। छोटे-बडे़ कारोबारियों को जीएसटी का एक स्लैब हो या जीएसटी पूरी तरह समाप्त हो। - विवेक कोहली, निदेशक स्टैग इंटरनेशनल 

अलग-अलग स्लैब से परेशानी
जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारी परेशान हैं, खेल सामान पर अलग अलग जीएसटी ने कारोबारियों को परेशान किया है। पहले कर मुक्त खेल सामान जीएसटी दायरे में लाना गलत निर्णय था। सरकार को बजट में खेल सामान पर कर हटाकर खेलों को बढ़ावा देने की पहल करनी चाहिए। - रविंद्र सिंह, मालिक सिंधिया इंटरनेशनल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed