यूपी: भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मकान, पड़ोसी का घर भी तड़का, महिला घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ जिले में आज सवेरे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे से लोग बाल बाल बच गए। वहीं पड़ोस में रहने वाली एक महिला मामूली रूप से घायल हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाला हाजी सलमू पुत्र वहीद निवासी श्यामनगर एक बिल्डर है। वह ईदगाह मोहल्ला गली नंबर दो में अपना दो मंजिला मकान बनवा रहा था। रविवार सुबह नौ बजे के आस पास मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा आस पास के घरों में भी जा गिरा। वहीं पूरा रोड़ भी जाम हो गया।
बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले अनवार पुत्र रमजान के घर को भी इस हादसे ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसके मकान में भी दरारें पड़ गईं। वहीं उसकी पत्नी परवीन बेगम मामूली रूप से घायल हो गई। महिला को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।
थानाध्यक्ष रघुराज सिंह ने बताया कि बिल्डर सीमेंट की जगह गारे की चिनाई करा रहा था, जिसकी वजह से मकान दूसरी मंजिल का वजन सहन नहीं कर पाया और धराशायी हो गया। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। जेसीबी की सहायता से मलबे को हटाया जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/