अंडर-19 वर्ल्डकप 2020: पहले ही मैच में छाए मेरठी छोरे, श्रीलंका को हराकर किया शानदार आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भामाशाह पार्क के खिलाड़ी कार्तिक त्यागी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 7.2 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट झटका। 46वें ओवर में कार्तिक के ओवर में श्रीलंका का अंतिम विकेट गिरा तो प्रियम ने खिलाड़ियों के साथ खुशी जाहिर की।
मैच जीतने के साथ परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। प्रियम के पिता नरेश गर्ग ने बताया पहला मैच जीतना प्रतियोगिता में बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अभी चार मैच और जीतने हैं। जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम प्रियम की कप्तानी में पांचवां वर्ल्डकप जीतकर लौटेगी।