फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   umas ne chudaaye paseena

उमस ने छुड़ाए पसीने, गर्मी का पारा चढ़ा

Wed, 06 Jun 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jun 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
umas ne chudaaye paseena
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी फिर अपने तेवर दिखाने लगी है। सुबह सूरज निकलते ही गर्मी का असर बढ़ने लगता है। दोपहर में हाल बेहाल हो रहे हैं। हालांकि तापमान अभी 40 से कम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 48 घंटे में अभी कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में गर्मी के तेवर फिर से बदले बदले हुए नजर आ रहे हैं। बारिश और आंधी के बाद तापमान में गिरावट आ गई थी, लेकिन दो दिन में तापमान में फिर से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को सूरज की तपिश और उमस ने गर्मी को बढ़ा दिया। दोपहर में सूरज इतनी तेज था कि उमस में लोग परेशान थे। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच दिन रात का पारा फिर से बढ़ता जा रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 64 व न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है उमस फिर से बढ़ रही है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि गर्मी के बढ़ते असर के साथ 9 और 10 को आंधी बारिश आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed