फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UG first and second year exams will be held from April 8

Meerut News: आठ अप्रैल से होंगी यूजी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं

Sun, 19 Mar 2023 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
UG first and second year exams will be held from April 8
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में मुख्य परीक्षा -2023 के अंतर्गत स्नातक स्तर पर केवल प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छूटे हुए भूतपूर्व एवं बैक पेपर छात्रों की परीक्षाएं आठ अप्रैल से होंगी। परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा-2023 संस्थागत एवं व्यक्तिगत, भूतपूर्व छात्र परीक्षा व बैक पेपर परीक्षा- 2022 (वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित) परीक्षाओं का आयोजन 15 मार्च से किया जा रहा है। स्नातक (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) संस्थागत विषयों का परीक्षा कार्यक्रम पहले जारी नहीं किया गया था। ऐसे विषय कोड जिनका परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्गत परीक्षा कार्यक्रम में शामिल है, उन परीक्षाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन


एमए संस्कृत के दो कोड की परीक्षा में संशोधन
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एमए संस्कृत के दो कोड की परीक्षा में संशोधन किया गया है। एमए जी-587 कोड की परीक्षा 11 अप्रैल को एवं जी-588 कोड की परीक्षा 13 अप्रैल को होगी। विवि की वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनईपी प्रथम सेमेस्टर यूएफएम का रिजल्ट घोषित
मेरठ। बीए-बीएससी-बीकॉम एनईपी प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2021 का यूएफएम का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में नकल के मामले में 93 छात्र-छात्राओं पर कार्रवाई हुई है। छह कैटेगिरी के आधार पर दंड दिया गया है। इनमें 66 छात्र और 27 छात्राएं शामिल हैं। सभी की सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed