फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths died after being hit by Chhattisgarh train in Meerut

Meerut: छत्तीसगढ़ ट्रेन की चपेट में आकर दो युवको की मौत, एक की हुई पहचान, दूसरे की शिनाख्त के प्रयास जारी

Tue, 16 Apr 2024 06:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2024 06:49 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में छत्तीसगढ़ ट्रेन की चपेट में आकर दो युवको की मौत हो गई। एक की पहचान हो गई, जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Two youths died after being hit by Chhattisgarh train in Meerut
ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रेलवे स्टेशन के पास मलियाना फाटक पर अमृतसर से बिलासपुर जा रही छत्तीसगढ़ ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। जिनमें से एक की पहचान अभी नहीं हो सकी।

विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे अमृतसर से बिलासपुर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। रेलवे द्वारा सूचना दिए जाने पर जीआरपी ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की तो एक युवक की पहचान 30 वर्षीय गौरव पुत्र राधेश्याम निवासी माधवपुरम सेक्टर-3 के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPSC Civil Service Result Out: यूपीएससी में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गौरव के परिजन भी मौके पर आ गए थे। जीआरपी का कहना है कि एक युवक चपेट में आया है, जबकि गौरव ने आत्महत्या की है। अज्ञात युवक की पहचान कराई जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: UPSC Topper Aditya Srivastava: पहले भी सफलता का स्वाद चख चुके हैं आदित्य, पढ़ें आईआईटीयन से IAS बनने तक का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed