फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths caught siphoning gas from domestic cylinders.

Meerut News: घरेलू गैस सिलिंडरों से गैस निकालते दो युवक पकड़े

Sat, 18 Jul 2026 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught siphoning gas from domestic cylinders.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव घसोली में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों से अवैध रूप से गैस निकालने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शनिवार को दो युवकों को भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडरों से गैस निकालकर दूसरे सिलिंडरों में भरते हुए पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों युवक घरेलू गैस सिलिंडरों से दो से तीन किलोग्राम गैस निकालकर छोटे अथवा खाली सिलिंडरों में भर रहे थे। उनका कहना है कि दोनों काफी समय से इस तरह गैस की चोरी कर उपभोक्ताओं को कम गैस वाले सिलिंडर उपलब्ध कराकर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे। बताया गया कि ग्रामीणों को युवकों की गतिविधियों पर पहले से संदेह था। इसके चलते उन पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को गैस ट्रांसफर करते समय ग्रामीणों ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि खुले में गैस ट्रांसफर करना बेहद जोखिम भरा है। इससे आग लगने या विस्फोट जैसी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed