फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youth killed and two injured in road accident at Muzaffarnagar city

मुजफ्फरनगर: हादसों में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर

Thu, 01 Aug 2019 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two youth killed and two injured in road accident at Muzaffarnagar city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मुजफ्फरनगर में देर रात चरथावल व बुढ़ाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। बाइक और एक्टिवा सवार इन लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे।

विज्ञापन


चरथावल हादसा
मंसूरपुर के मोहल्ला छड़ियान निवासी सलमान पुत्र कासिम का निकाह करीब दो माह पूर्व थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ निवासी युवती से हुआ था। बुधवार रात सलमान अपने रिश्तेदार सलमान पुत्र सलीम निवासी मेरठ के साथ बाइक पर ससुराल कादरगढ़ जा रहा था। जैसे ही दोनों चरथावल ब्लॉक के निकट पहुंचे, सामने से आते पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान सलमान पुत्र कासिम की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, उसके साथी सलमान पुत्र सलीम को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक फरार हो गया।

बुढ़ाना हादसा 
मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव उमरपुर के निकट देर रात बाइक व एक्टिवा के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार जनपद सीतापुर निवासी पंडित आशीष दुबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक्टिवा सवार चरथावल निवासी हिमांशु जैन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed