{"_id":"5d7020e68ebc3e0181671483","slug":"two-women-gave-three-divorces-when-daughters-were-born-city-news-mrt4416503125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा करने पर दो महिलाओं को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी पैदा करने पर दो महिलाओं को दिया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियां पैदा होने पर दो महिलाओं को दिया तीन तलाक
मेरठ। दो महिलाओं को बेटियां पैदा होने पर ससुरालियों ने सताया और पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाएं बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और अपनी व्यथा बताई। एसएसपी ने दोनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी युवती की शादी चार साल पहले लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी युवक से हुई थी। युवती ने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालियों का व्यवहार उसके प्रति खराब हो गया। जब दूसरी बेटी जन्मी, तो ससुराल वाले बुरी तरह प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि मायके से रुपये लाने तक का दबाव बनाया गया। इसके बाद पति ने भी उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। थाने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर ले ली लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
दूसरे मामले में, सरधना थाना क्षेत्र के गांव पिठलोकर निवासी युवती की शादी 2016 में मुजफ्फरनगर के गांव खोखनी निवासी युवक से हुई थी। ससुरालिए शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। दो बेटियों के पैदा होने के बाद तो अत्याचार बढ़ गया। तीन सितंबर को पति और ससुराल वालों ने उसे पीटा। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह उस महिला को घर लाना चाहता है, इसलिए उसे निकाल दिया।
विज्ञापन
वर्जन
दोनों महिलाओं की बात सुन ली है। भावनपुर और सरधना थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। महिलाओं को इंसाफ दिलाया जाएगा।
अजय साहनी, एसएसपी