फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two thousand tons of garbage collected in the city on Diwali

दिवाली पर शहर में जमा हुुआ दो हजार टन कूड़ा

Mon, 16 Nov 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two thousand tons of garbage collected in the city on Diwali
मेरठ। दिवाली के मौके पर शहर में करीब दो हजार टन कूड़ा एकत्र हो गया है। रविवार होने की वजह से गली-मोहल्लों से कूड़ा नहीं उठाया जा सका। हालांकि डिपो कर्मियों ने खत्ताघरों से कूड़े को डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया। सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में आम दिनों में हर रोज करीब 900 टन कूड़ा निकलता है। वहीं, दिवाली के मौके पर यह दोगुना हो जाता है। लोग घरों की सफाई करके पुराना और खराब सामान बाहर निकालते हैं। वहीं खाने-पीने और गिफ्ट आइटम के डिब्बों आदि से कूड़ा दोगुना हो जाता है। दिवाली के बाद रविवार को कूड़ा तो निकला परंतु सफाई नहीं होने से निगम कर्मियों द्वारा उसे नहीं उठाया गया। रविवार को केवल डंपरों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से खत्तों में पड़े कूड़े को लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड पहुुंचाया गया। रविवार को डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित नहीं किया गया। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि दीवाली पर आम दिनों की अपेक्षा दोगुना कूड़ा निकलता है। इसके लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी और कूड़ा उठाया जाएगा। सभी कर्मियों को काम पर आने के लिए कहा है। वहीं, कर्मचारी बीट पर हाजिर नहीं होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed