फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two theives arrested

पड़ोसी के घर में चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Thu, 26 Aug 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
two theives arrested
पड़ोसी के घर में चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में नशे के शौक को पूरा करने के लिए दो युवकों ने पड़ोसी के घर चोरी की वारदात कर दी। बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर चोरी का काफी माल व नकदी बरामद की गई है।
इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा के अनुसार, जैदी फार्म में जाहिद सैफी परिवार के साथ रहते हैं। 23 अगस्त की आधी रात को जब परिवार सोया हुआ था तो चोरों ने वारदात की।
विज्ञापन

अगली सुबह जब परिवार सोकर उठा तो कमरे की हालत देख दंग रह गया। अलमारी खाली थी और सामान फैला था। नौचंदी पुलिस ने जांच की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो दो संदिग्ध कैद हो गए। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से उनकी पहचान कराई और कुछ घंटे बाद ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास से जेवरात और आर्टिफिशियल आइटम्स के साथ ही 38 हजार रुपये बरामद किए। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी उबैद खान पुत्र रहीस खान और फरमान पुत्र पप्पू खान निवासी मंजूरनगर जैदी फार्म हैं। वह पीड़ित के पास ही रहते हैं। नशे का शौक पूरा करने के चक्कर में यह वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed