फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sisters in Meerut UP demands for death by sending a letter to PM Narendra Modi

यूपी: दो सगी बहनों ने प्रधानमंत्री से मांगी इच्छा मृत्यु, सामने आई बड़ी वजह

Thu, 28 Feb 2019 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Feb 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Two sisters in Meerut UP demands for death by sending a letter to PM Narendra Modi
death - फोटो : Dân Việt
यूपी के मेरठ में दो सगी बहनों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इच्छा मृत्यू की मांग करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस संबंध में दोनों बहनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। आगे जानें आखिर क्या है पूरा मामला: -
विज्ञापन


बेगमबाग निवासी दिशा और हर्षिता मंगा जेल में बंद अपने पिता और चाचा को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहीं हैं। दोनों बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। आरोप है कि पुलिस ने उनके पिता व चाचा को झूठे मामले में जेल भिजवा दिया। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ समय पहले लालकुर्ती थाने में एक करोड़ के सोने की हेराफेरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बिना किसी ठोस सुबूत के उनके पिता विशाल मंगा और चाचा को अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया था। 

पुलिस ने प्रकरण में साक्ष्य के तौर पर स्टांप पेपर शामिल किए। लेकिन वह नोटरी नहीं हैं। साथ ही उन्हें खरीदने वाले भी कोई और हैं। इस मामले में लालकुर्ती थाने के एक तत्कालीन दरोगा की भूमिका संदिग्ध रही। 

दरोगा समय-समय पर घर आकर परिवारजनों पर तीन लाख रुपये देने का दबाव बनाता। ऐसा न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने जब दरोगा की मांग पूरी नहीं की तो उसने झूठा बरामदगी दिखाकर उनके पिता को अपराधी बना डाला। तब से उनके पिता व चाचा जेल में ही हैं।  

एसएसपी को सौंपा प्रार्थनापत्र 
दोनों बहनें एसएसपी नितिन तिवारी से भी उनके कार्यालय में मिलीं। प्रार्थनापत्र सौंपकर एसएसपी को प्रकरण की जानकारी दी। कहा कि अगर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 

यही नहीं तत्कालीन जांच अधिकारी की भूमिका भी स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने एसएसपी से उनके निर्दोष पिता और चाचा को जेल से बाहर निकलवाने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने दोनों बहनों को निष्पक्ष जांच कराने और न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed