{"_id":"61634c998ebc3eb34b1407eb","slug":"two-sides-fight-in-lisadigate-video-goes-viral-meerut-news-mrt560124959","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिसाड़ीगेट में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दो भाई घायल हो गए। वहीं, पीड़ित ने दूसरे पक्ष पर मारपीट के दौरान पैसे लूटने का भी आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
न्यू इस्लामनगर के रहने वाले इरफान ने बताया कि वह किसी काम से जा रहा था। रास्ते में मोहल्ले के रहने वाले जलालू के बेटे ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसका छोटा भाई पहुंचा तो उसे भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
इरफान का आरोप है कि जलालू का बेटा उसके पैसे भी लूटकर ले गया। इस बीच मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो देखकर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी की। इसके बाद घायल दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इरफान के छोटे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरासिया का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।