फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two servants caught stealing clothes shop in Shastrinagar

शास्त्रीनगर में कपड़े की दुकान में चोरी करने वाले दो नौकर पकड़े

Sun, 09 Jan 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two servants caught stealing clothes shop in Shastrinagar
शास्त्रीनगर में कपड़े की दुकान में चोरी करने वाले दो नौकर पकड़े
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर में कपड़े की दुकान में चोरी करने वाले दो नौकरों को व्यापारी ने ही पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों पर आरोप है कि वह काफी दिन से दुकान का सामान चोरी कर रहे थे। शक होने के बाद व्यापारी ने निगरानी कर इन्हें पकड़ा।
मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी गौरव अरोड़ा की घर में ही कपड़े की दुकान है। दुकान में राशिद और दिलशाद निवासी जैदी फार्म नौचंदी कई साल से काम करते थे। गौरव को शक हुआ कि दुकान का सामान गायब हो रहा है। इसके चलते व्यापारी ने निगरानी करनी शुरू कर दी। इसके बाद भी सामान की चोरी होती रही।
विज्ञापन

व्यापारी ने गुपचुप तरीके से सीसीटीवी कैमरे दुकान में लगवाए। इसमें दोनों नौकर दुकान का सामान चोरी करते हुए कैद हो गए। बताया गया कि दुकान बंद करने के बाद नौकर बाद में आते थे और सामान चोरी कर आसानी से निकल जाते थे। व्यापारी ने शनिवार को उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया और पुलिस को फोन करके बुलाया। मेडिकल थाना पुलिस ने दोनों नौकरों को गिरफ्तार कर लिया और व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि व्यापारी की दुकान से काफी सामान चोरी हुआ है। इसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed