फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two residents from Bijnor killed in Delhi violence

दिल्ली हिंसा में यूपी के बिजनौर निवासी दो लोगों की मौत, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sat, 29 Feb 2020 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Feb 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
two residents from Bijnor killed in Delhi violence
मृतक सलमान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन शव लेकर दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। बताया गया कि दोनों लोग हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


24 और 25 फरवरी को दिल्ली ने 'पागलपन' देखा और चारों तरफ फैली नफरत की आग में 42 लोग हमेशा के लिए अपनों से जुदा हो गए। वहीं कितने ही लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इन्हीं में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला निवासी अय्यूब और सलमान भी थे। 
विज्ञापन


जिले के ग्राम खारी निवासी 48 वर्षीय अय्यूब दिल्ली में रहकर पॉलिथिन बीनकर अपना जीवनयापन करता था। 25 फरवरी को दिल्ली में हुए दंगों में वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह अय्यूब की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सहसपुर क्षेत्र निवासी सलमान भी हिंसा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा था। आज सुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई। सलमान दिल्ली में टेलरिंग का काम कर अपने परिवार का पेट भरता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed