फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two prize crooks caught in an encounter

सरधना-नानू मार्ग पर बाहुबली फेक्ट्री के निकट पुलिस ने शुक्रवार को देर रात-मुठभेढ के बाद ढाई-ढाई हजार रुपये के इनामी दो बदमाश दबौ

Sun, 04 Apr 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two prize crooks caught in an encounter
मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश दबोचे
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। सरधना-नानू मार्ग पर शुक्रवार देररात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ढाई-ढाई हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों गिरफ्तार किया। इस दौरान हुई फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक, दो तमंचे और लूटी गई नगदी बरामद की।
थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे। रात करीब ढाई बजे सरधना-नानू मार्ग पर बाहुबली फैक्टरी के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक आते नजर आए। रुकने का इशारा करने पर उन्होंने तमंचे से फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पकडे़ गए बदमाशों से दो तमंचे 315 बोर, अपाचे बाइक और 43 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में उनकी पहचान सोनू सैनी पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम महल थाना इंचौली और ताज मोहम्मद उर्फ ताजू पुत्र इमामुद्दीन निवासी ग्राम महमदपुर थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ के रूप में हुई। फरार आरोपी का नाम साहिल बताया। दोनों बदमाशों पर खतौली, बुलंदशहर, गाजियाबाद समेत कई थानों में 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम भी है। उन्होंने भलसोना निवासी डेयरी संचालक से ढाई लाख रुपये लूटने की वारदात कबूल की। शनिवार को बदमाशों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed