फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: two persons arrested on highway

मेरठ: पुलिस ने हाईवे से दो मोबाइल लुटेरे पकड़े, पूछताछ में खोले कई राज

Wed, 25 Aug 2021 03:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 03:50 PM IST
सार

बदमाशों के पास से पुलिस को एक पिस्टल और दो मोबाइल मिले। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि 18 अगस्त की रात मोदीपुरम चौकी के सामने एक युवक को पिस्टल से आतंकित कर मोबाइल लूटा था।

विज्ञापन
Meerut News: two persons arrested on highway
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में हाईवे पर पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान दो लुटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटे गए मोबाइल और एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा के अनुसार पुलिस सोमवार रात को हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। तभी दौराला की ओर से बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगे।

विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद तलाशी ली तो बदमाशों के पास से पुलिस को एक पिस्टल और दो मोबाइल मिले। पुलिस दोनों बदमाशों को थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 18 अगस्त की रात बदमाशों ने मोदीपुरम चौकी के सामने एक युवक को पिस्टल से आतंकित कर नगलाताशी निवासी शादाब से मोबाइल लूट लिया था। दोनों बदमाशों की पहचान शिवांक और रविंद्र निवासी माछरा थाना किठौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोबाइल पर बदमाश फेसबुक से एक महिला के साथ चैटिंग कर रहे थे। बदमाशों ने महिला के फोटो भी वायरल कर दिए थे। दोनों बदमाश दौराला शुगर मिल में ठेकेदारी पर काम करते थे और फिर शाम को लूट की फिराक में लग जाते थे। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर ज्यादातर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed