{"_id":"5f0e0bf68ebc3e63c87bcb8a","slug":"two-person-died-in-raod-accient-six-person-are-injured-mawana-news-mrt491244787","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, छह हो गए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, छह हो गए घायल
विज्ञापन
बहसूमा(मेरठ)। मेरठ-पौड़ी हाईवे स्थित रहमापुर गांव के पास बाइक सवार पिता-पुत्र में विक्की सवार युवक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिजनौर के गांव खिरनी निवासी कोशेंदर गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को वह 55 वर्षीय पिता सतपाल सिंह के साथ बाइक से गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर में बहन से मिलने जा रहा था। हाईवे स्थित रहमापुर के पास सामने से आए विक्की सवार युवक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पिता-पुत्र गिर गए। सड़क से सिर टकराने से पिता सतपाल की मौत हो गई। वहीं, विक्की सवार युवक भी मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कोशेंदर व विक्की सवार युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घायल युवक आबिद निवासी सैफपुर कर्मचंदपुर, हस्तिनापुर है। देरशाम तक घटना में तहरीर नहीं दी गई है।
ट्रक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, कई घायल
सरधना। सरधना के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी युवक की गढ़ रोड पर टेंपो-ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए। देरशाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक मोहल्ला आदर्शनगर निवासी 30 वर्षीय राजू पुत्र रंधावा सैनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ गढ़ रोड स्थित अजराड़ा गांव में गया था। मंगलवार को वह पत्नी व बच्चों के साथ हापुड़ अड्डे आने के लिए टेंपो में बैठ गया। गांव से कुछ दूरी पर ही ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिसमें राजू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे सहित टेंपो सवार कई लोग घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव का देरशाम अंतिम संस्कार कर दिया। संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक ने बताया कि राजू सैनी संगीत सोम सेना का कार्यकर्ता था।