{"_id":"5ecc09678ebc3e90af11cb68","slug":"two-people-dies-and-three-injured-in-road-accident-at-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मामा-भांजी की मौत, भांजा समेत तीन लोग घायल, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मामा-भांजी की मौत, भांजा समेत तीन लोग घायल, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 25 May 2020 11:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 25 May 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद के हल्दौर क्षेत्र में बालकिशनपुर चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में मामा-भांजी की मौत हो गई, जबकि मृतक की बहन, भांजी व भांजा घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन
नहटौर क्षेत्र के गांव तुराजनगर नंगला निवासी रामकिशन ने अपनी पुत्री सुधा का विवाह नगीना थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर में किया था। बताते हैं कि सुधा अपने परिजनों के साथ बिजनौर में एक किराए के कमरे में रहती है। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मुकेश अपनी बहन सुधा, अपने भांजे रितिक व भांजी अनुष्का व रिया के साथ एक बाइक से बिजनौर से अपने गांव तुराजनगर नंगला आ रहा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार बालकिशनपुर चौराहे के पास बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। इसमें मुकेश की भांजी अनुष्का (10) की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिजनौर भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। चिकित्सकों ने घायल मुकेश कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया। घायल मुकेश (21) ने मेरठ जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि मुकेश की बहन सुधा, दूसरी भांजी रिया व भांजा रितिक का बिजनौर में एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: थम गईं सांसें और अधूरा रह गया सफर... किसी को क्या पता था, रास्ते में बहाना पड़ेगा खून, तस्वीरें
वहीं मृतक के पिता रामकिशन सिंह की तहरीर पर थाने में फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/