बिजनौर: हादसों में गई दो की जान, चार गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में अलग-अलग स्थान पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। इनमें से उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों ही हादसों में मौत की वजह ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट के बगैर बाइक चलाना बना। क्योंकि दोनों हादसों के शिकार बाइक सवार हुए और उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
नगर के मुहल्ला चिरंजीलाल निवासी 70 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह पुत्र श्रद्धानंद अपने दो पोतों आकाश पुत्र पवन व अभिषेक पुत्र आदेश के साथ मंगलवार सवेरे चार बजे बाइक से गंगास्नान के लिए कालागढ़ जा रहे थे। बाइक उनका पोता आकाश चला रहा था। जैसे ही वह गांव खुशहालपुर की चक्की के निकट पहुंचे तो सड़क पर चल रहे एक पशु से टक्कर लगने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से ओमप्रकाश सिंह को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर ओमप्रकाश सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: पांच दोस्तों की मौत... हादसों की वजह बन रही ये बड़ी लापरवाही, कब पास होंगे अफसरों के दावे
दूसरे हादसे में गांव रसूलपुर निवासी बब्बू ने बताया कि उनका छोटा भाई भूपेंद्र 26 वर्ष, अमित (20 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह और भूतपुरी निवासी अजय (24 वर्ष) पुत्र पृथ्वी सिंह एक ही बाइक से कालागढ गंगास्नान करने गए थे। वहां से लौटते समय जब वह अफजलगढ के निकट मोड़ पर राइस मिल के समीप पहुंचे तो आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इसके बाद यहां से तीनों को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां देर रात भूपेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दोनों स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/