फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties in meerut fights over tower controversy several injured

यूपी : टावर विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस मौके पर

Thu, 06 Dec 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Dec 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Two parties in meerut fights over tower controversy several injured

यूपी के मेरठ में टावर लगाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये। टावर का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने टावर लगा रहे कर्मचारियों वह लगवा रहे लोगों को जमकर पीटा इस बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई पर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामाल शांत किया।

विज्ञापन


जवाहर नगर में टावर लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के टावर लगाए जाने का विरोध किया। कहासुनी मारपीट और पथराव तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने टावर लगा रहे कर्मचारियों और टावर लगवाने वाले पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। इस बीच पथराव और लाठी डंडे भी चले। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पतला भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें टावर लगवा रहे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट और पथराव के अलावा घर में से नकदी व जेवरात लूटपाट की भी बात पुलिस को बताई है। उनका कहना है कि आरोपियों ने साढ़े पांच लाख की नकदी व लाखों के जेवरात भी लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed