यूपी: हस्तिनापुर में मामूली कहासुनी पर भिड़े दो पक्ष, पथराव व फायरिंग, पुलिस बल तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के हस्तिनापुर में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों समेत कई समाज के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर पथराव व फायरिंग हुई और खूब लाठी डंडे चले। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और समय रहते मामला शांत कराया। गांव में तनाव की स्थिति बरकरार है जिसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं दोनों पक्षों के चार लोग संघर्ष के दौरान घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार मनोहरपुर कॉलोनी में स्थित संजीव शर्मा कुलदीप शर्मा प्रदीप शर्मा तीनों भाइयों के मकान सड़क किनारे पर हैं जिनके मकान के सामने अनुसूचित समाज के लड़के सुबह शाम खड़े सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर अश्लील टिप्पणियां करते रहते हैं।
रविवार देर रात इस बात का शर्मा भाइयों ने विरोध किया तो अनुसूचित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। इस पर सैंकड़ों की तादाद मेंअनुसूचित समाज के लोगों ने शर्मा परिवार के घर पर पथराव शुरू कर दिया, जिनके बचाव में गुर्जर व चौहान समाज के लोग भी घरों से लाठी-डंडे लेकर निकल आए।
देखते ही देखते पूरे गांव में मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी। मामले की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। आनन-फानन में मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जिसने समय रहते हुए स्थिति को संभाल लिया।
जानकारी के अनुसार संघर्ष में चार लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें संजीव शर्मा कुलदीप शर्मा और प्रदीप शर्मा तीनों भाइयों के अलावा प्रिंस भी घायल है। वहीं दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर लिखवाई है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएससी बल तैनात कर दिया गया है।