फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties fight over taking Bath on Tubewell in Flawda village in Meerut

मेरठ: फलावदा में दो पक्षों में मारपीट, सांप्रदायिक संघर्ष की सूचना पर दौड़ी पुलिस, तीन के खिलाफ मुकदमा

Sun, 24 May 2020 05:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Two parties fight over taking Bath on Tubewell in Flawda village in Meerut
meerut police - फोटो : अमर उजाला

मेरठ देहात क्षेत्र में रविवार दोपहर फलावदा थानाक्षेत्र में नलकूप पर नहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गईं। उधर सांप्रदायिक संघर्ष की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन मालूम चला कि मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट के मामले में किसी ने फोन पर सांप्रदायिक संघर्ष की झूठी सूचना दे दी थी। पुलिस ने पूरे मामले में एक पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


फलावदा थानाक्षेत्र के गांव नगला हरेरू के जंगल में नलकूप पर नहाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक जा पहुंची। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को सांप्रदायिक झगड़े की सूचना दे दी। आनन-फानन में सीओ मवाना फलावदा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि सांप्रदायिक संघर्ष नहीं, बल्कि नलकूप पर नहाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। किसी ने गलत सूचना दी थी। घटना के संबंध में एक पक्ष ने मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed