यूपी: मेरठ के लिसाड़ी गेट में पंचायत के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में सोमवार को एक महिला को प्रताड़ित करने को लेकर चल रही पंचायत में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और तोड़फोड़ हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मौके पर मौजूद है मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पति ने पहले पत्नी को फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह चौंकाने वाली
जानकारी के अनुसार शबाना पुत्री रियाजुद्दीन निवासी आशियाना कॉलोनी लिसाड़ीगेट की शादी चार साल पहले किदवई नगर गली नंबर पांच निवासी वसीम पुत्र वसीलुद्दीन के साथ हुई थी। पिछले एक साल से शबना अपने मायके में ही थी। बताया गया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति पत्नी में झगड़ा रहने लगा और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके थे।
सोमवार सुबह दोनों पक्ष के लोगों ने शबाना के घर पर इस मामले को लेकर पंचायत रखी। पंचायत में दोनों पक्षों के लोग अपनी अपनी बात रख रहे थे कि इसी दौरान लड़के पक्ष के लोगों को कोई बात बुरी लग गई। इस पर लड़का पक्ष के लोग लड़की पक्ष के लोगों से भिड़ गए। इसके बाद लड़के पक्ष के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। यहां तक कि मौके पर रखी कुर्सियां भी तोड़ दीं।
यह भी पढ़ें: गणपति को हर दिन अलग वस्तुओं को लगाएं भोग, 21 लड्डू करें अर्पित, पूरी होगी हर मनोकामना
सूचना पर प़ुलिस मौके पर पहुंची और आपस में संघर्ष कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने पुलिस की एक न सुनी। पुलिस के सामने भी आरोपी लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर प्रहार करते रहे। इंस्पेक्टर थाना लिसाड़ी गेट नजीर अली खां के मुताबिक संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। लड़की का पिता मां, भाई महताब व सरफराज तथा मामा घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।