{"_id":"683a0d2069ef2f6021054166","slug":"two-parties-clash-over-vehicle-removal-four-injured-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108411-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी हटाने के विवाद दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी हटाने के विवाद दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन
सरधना। नगर के बिनौली-सरधना रोड पर एक फैक्टरी के सामने गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से रिजवान, कामिल, निशांत व पंकज त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
रिजवान ने तहरीर में बताया कि बिनौली रोड पर उसकी सेटरिंग की दुकान है। शुक्रवार शाम वह दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर सामान भरवा रहा था। आरोप है कि इसी बीच दूसरे पक्ष के युवक वहां पहुंचे। उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कहा। रिजवान ने गाड़ी में सामान भरने के बाद हटाने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। शोर सुनकर उसके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
दूसरे पक्ष से निशांत का कहना है रिजवान रास्ते में गाड़ी खड़ी कर सामान भर रहा था। उन्होंने रास्ता छोड़कर सामान भरने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। दोनों पक्षों के हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो समुदायों के युवकों के बीच संघर्ष की सूचना पर पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को फटकार लगाकर भगाया। इसके बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे खिलाफ तहरीर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होेने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।