{"_id":"5e9ef0848ebc3e907f18a95f","slug":"two-new-corona-positive-found-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: हाॅटस्पाॅट के दो लोगों में कोराना वायरस की पुष्टि, बढ़कर 88 हुई कुल मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: हाॅटस्पाॅट के दो लोगों में कोराना वायरस की पुष्टि, बढ़कर 88 हुई कुल मरीजों की संख्या
Tue, 21 Apr 2020 06:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 Apr 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो संदिग्धों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये दोनों मरीज जिले के हाॅटस्पाॅट मंडी और गंगोह क्षेत्र के हैं। सीएमओ डाॅ. बीएस सोढ़ी के अनुसार नोएडा से 107सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अभी 1150 सैंपलों की रिपोर्ट आने को इंतजार है। अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच नए हॉटस्पॉट एरिया चुनने के लिए जिला प्रशासन ने शासन से मार्गदर्शन मांगा है। अभी तक जिले में 20 हॉटस्पॉट हैं। इनमें थाना मंडी क्षेत्र के अलावा देवबंद और गंगोह को पूरी तरह सील किया गया है। वहीं, शासन के निर्देश पर क्वारंटीन अवधि पूरा करने वाले विदेशी और देशी जमातियों को अस्थाई जेलों में न्यायिक निगरानी में रखना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इनमें 65 जमाती किशोर कारागार में रखे गए हैं। इन जमातियों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने और वीजा के दुरुपयोग का आरोप है। अभी तक ऐसे 85 नामजद जामतियों को न्यायिक निगरानी पर रखा जाना है। इनके अलावा दूसरे जिलों में मिल रहे यहां के संक्रमितों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन