फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुठभेड़ की तस्वीरें: बर्खास्त कमांडो समेत दो बदमाश दबोचे, असलहा और सेना बरामद, खुले कई बड़ी वारदातों के राज

Wed, 11 Aug 2021 09:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 11 Aug 2021 09:01 AM IST
सार

कई शहरों में लूट की वारदात को अंजाम दे चुके बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पकड़ा गया एक बदमाश एनएसजी का बर्खास्त कमांडो है।

विज्ञापन
Bijnor Crime News: Two miscreants caught in the encounter, arms and gold recovered
बिजनौर में मुठभेड़। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस और बदमाशों के बीच मंडावर रोड पर मालन नदी के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हुए। पुलिस ने बदमाशों से अमृतसर में डकैती के दौरान लूटा गया 300 ग्राम सोना बरामद किया है। बदमाश बिजनौर में यही सोना बेचने आए थे। इन्हीं बदमाशों ने 20 दिन पूर्व बिजनौर के मुथूट फिनकॉर्प फाइनेंस में सोना लूटने की कोशिश की थी, पर सफल नहीं हुए थे। पकड़ा गया एक बदमाश एनएसजी का बर्खास्त कमांडो है।



एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम मंडावर रोड पर चेकिंग कर रही थी। बाइक पर सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पिस्टल से गोली चला दी। मालन नदी के पुल के पास बाइक छोड़कर बदमाश गन्ने के खेत में जा घुसे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी। बदमाशों की गोली से सिपाही बादल ढाका भी घायल हो गया। सिपाही के कंधे में गोली लगी है। दरोगा जर्रार हुसैन ने बुलेट प्रुफ जैकेट नहीं पहनी होती तो बदमाशों की गोली उनके सीने में पार हो जाती। पकडे़े गए बदमाश पंजाब के पटियाला की प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर वन एच निवासी रंजीत उर्फ फौजी उर्फ कमांडो व मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी अमजद हैं।

Bijnor Crime News: Two miscreants caught in the encounter, arms and gold recovered
मौके पर जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

इन्हीं बदमाशों ने 19 जुलाई को बिजनौर की सिविल लाइन में मुथूट फिनकॉर्प फाइनेंस में सोना लूटने की कोशिश की थी। अकेला रंजीत सोना लूटने गया था, अमजद मालती कॉलोनी में मौजूद था। रंजीत की गोली लगने से ही ठेला लगाने वाले होशराम की मौत हो गई थी। तभी से पुलिस इस गैंग की तलाश में थी। रंजीत एनएसजी का बर्खास्त कमांडो है। दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उनके गैंग ने 14 जून को राजस्थान के चुरू में मणप्पुरम फाइनेंस से 25 किलो सोना लूटा था। दो साथी मुजफ्फरनगर निवासी शादाब व मोहाली पंजाब निवासी हनीश ठाकुर लूटे गए सोने के साथ हिसार में पकड़े गए थे। रंजीत व बाकी दो साथी हाथ नहीं आए थे। गैंग ने 21 मार्च को पंजाब के अमृतसर में सराफ के यहां डकैती डाली थी। रंजीत ने पांच साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया था। अमृतसर की डकैती में लूटा गया 300 ग्राम सोना दोनों बदमाशों से बरामद किया गया है। इसके साथ ही दो पिस्टल, बाइक, बिजनौर में लूट के दौरान प्रयोग किए कपड़े बरामद किए हैं।

Bijnor Crime News: Two miscreants caught in the encounter, arms and gold recovered
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

सोना लूटने पर ही रहती थी रंजीत के गैंग की नजर
मुठभेड़ में दबोचे गए बदमाश रंजीत और अमजद की तलाश में राजस्थान व पंजाब पुलिस खाक छानती घूम रही थी। रंजीत को दस साल पहले एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडो रहते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर बर्खास्त किया गया था। इसके बाद रंजीत ने अपना गैंग बना लिया था और वारदातों को अंजाम देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Crime News: Two miscreants caught in the encounter, arms and gold recovered
बाइक बरामद। - फोटो : amar ujala

पंजाब के पटियाला की प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाला रंजीत एनएसजी में कमांडो था। परिवार के लोग भी रंजीत पर फख्र करते थे। कमांडो रहते हुए रंजीत बुरी संगत में पड़ गया और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा। रंजीत को दस साल पहले एनएसजी से बर्खास्त कर दिया गया था। रंजीत की नजर सोना लूटने पर लगी रहती थी। उसने अपने गैंग के साथ मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, दिल्ली, हापुड़, सहारनपुर, बागपत, पंजाब व राजस्थान में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई। उस मामले में वह फरार चल रहा है। राजस्थान के चुरू में 25 किलो सोना व आठ लाख रुपये लूटने के बाद रंजीत अपने साथी अमजद, शादाब व मोहाली के रहने वाले हनीस ठाकुर के साथ फरार हो गया था। बदमाशों को नहीं मालूम था कि सोने के जो पैकेट उन्होंने लूटे हैं, उनमे चिप लगी थी। राजस्थान पुलिस चिप की जीपीएस के माध्यम से बदमाशों की लोकेशन लेती रही। हनीस ठाकुर व शादाब को हिसार में पुलिस ने लूटे गए 25 किलो सोने व छह लाख रुपये, चार पिस्टल, एक कार, चाकू के साथ दबोच लिया था पर रंजीत व अमजद भाग निकले।

विज्ञापन
Bijnor Crime News: Two miscreants caught in the encounter, arms and gold recovered
पिस्टल बरामद। - फोटो : amar ujala

इसके बाद ये हिमाचल और उत्तराखंड में छिपे रहे। 21 मार्च को रंजीत, शादाब व हनीस समेत पांच बदमाशों ने अमृतसर में सराफ के यहां डाका डाला। अमजद उस समय जेल में बंद था। इस डकैती में 30 लाख कीमत का सोना लूटा गया। तब से पंजाब पुलिस के साथ राजस्थान पुलिस भी रंजीत व अमजद की तलाश में थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों पर 30-30 मुकदमे दर्ज हैं और उनकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed