{"_id":"5d7791468ebc3e0173476640","slug":"two-miscreant-injured-in-police-encounter-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, पैर में लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, पैर में लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल
Tue, 10 Sep 2019 05:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Sep 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में मीरापुर चौकी के निकट सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के साथ ही एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शाहपुर थाना पुलिस सोमवार देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान शामली की ओर से बाइक सवार दो बदमाशों की सूचना पर मीरापुर चौकी के निकट पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीनना की ओर से आते बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल राजीव कुमार गोली लगने से घायल हो गया। इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की तो दोनों बदमाशों को पैरों में गोलियां लगीं और वे वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में अमजद निवासी गांव हरसौली व शादाब निवासी गांव शेरपुर हैं, जिनके कब्जे से दो तमंचे-कारतूस के साथ ही एक बाइक भी बरामद की गई है। सूचना पर सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।