फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two members of a vehicle-lifting gang arrested; search on for three others.

Meerut News: वाहन चोर गैंग दो सदस्य गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Sun, 14 Jun 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Two members of a vehicle-lifting gang arrested; search on for three others.
दिल्ली, अलीगढ़ के लिए भी ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------
- चोरी की क्रेटा कार, फर्जी नंबर प्लेट और डिजिटल चाबी मिली
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गैंग के दो सदस्यों खरखौदा निवासी निशांत व लिसाड़ी गेट निवासी नदीम उर्फ पा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की क्रेटा कार, सात फर्जी नंबर प्लेट, छह डिजिटल कार चाबियां तथा वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस लिसाड़ी गेट निवासी अन्य आरोपी फरमान दानिश व मोहसिन की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि रविवार को मदीना फेस दो क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की क्रेटा कार के अलावा डिजिटल चाबियां, अर्द्ध निर्मित चाबियां, वायर कटर, पाईप रिंच, पेचकस आदि उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका पांच सदस्यों का गैंग है, जिसका सरगना फरमान है। गैंग के सदस्य दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लग्जरी वाहन चोरी कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे। आरोपियों ने दिल्ली के नेशनल पार्क क्षेत्र से एक क्रेटा, अलीगढ़ से अल्काजार और नई दिल्ली से फॉर्च्यूनर कार चोरी की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गैंग के अन्य सदस्य फरमान, दानिश और मोहसीन अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बरामद वाहनों और आरोपियों द्वारा बताए गए मामलों की जानकारी संबंधित थानों से सत्यापित की जा रही है। आरोपी नदीम के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऑनलाइन डिमांड पर करते थे कार चोरी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश व दिल्ली से लग्जरी कार ऑनलाइन डिमांड पर चोरी करते है। इसके बाद वह कार का नंबर बदलकर व फर्जी कागजात तैयार कर उसे सस्ते दामों में बेच देते थे। आरोपी अब तक एक दर्जन से अधिक चोरी की कार को बेच चुके हैं। पुलिस बेची गई चोरी की कार की भी तलाश कर रही है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। आरोपियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा था।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed