फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two lipik par gaaz

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और दो लिपिकों पर गिरी गाज    

Sat, 12 Aug 2017 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 12 Aug 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
two lipik par gaaz
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हाउस टैक्स में हेराफेरी कर नामांतरण करना निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और दो लिपिकों को भारी पड़ गया। कमिश्नर ने जांच के बाद निगम के अधिकारी और दो लिपिकों के खिलाफ निलंबन और एक प्राइवेट व्यक्ति सहित चार लोगों  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि कंकरखेड़ा आर्य नगर निवासी मधु भारद्वाज ने शासन में शिकायत की थी कि संपत्ति के नामांतरण में हेराफेरी की गई है। इसकी अपर आयुक्त मेरठ मंडल की जांच में नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन, लिपिक विनोद कुमारी शर्मा और सुनील सैनी को धोखाधड़ी में संलिप्त पाया गया। मनमोहन भारद्वाज द्वारा बेची गई जमीन का नामांतरण अमित मोहन भारद्वाज के नाम पहले ही किया जा चुका था उसका नामांतरण निगम अधिकारी एवं लिपिकों ने फिर से मनमोहन भारद्वाज के पक्ष में करने का प्रयास किया। अपर आयुक्त ने जांच में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, दोनों लिपिक और मनमोहन भारद्वाज को दोषी माना। कमिश्नर का कहना है कि नगरायुक्त को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ निलंबन की कार्रवाई कर 12 अगस्त तक अवगत कराया जाए। इस संबंध में प्रभारी नगरायुक्त अलीहसन कर्नी का कहना है कि कमिश्नर के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन

   
एक और जांच को पहुंचे एसडीएम 
मेरठ। नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग की एक और शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम सदर नगर निगम में जांच करने पहुंचे। एसडीएम ने लिपिक नवीन रस्तोगी सहित कई अधिकारी व कर्मचारियों से अपर नगरायुक्त कार्यालय में बैठकर बयान लिए। साथ ही पत्रावलियों की जांच की। हालांकि जांच किस शिकायत पर की जा रही है। इसको अभी गोपनीय रखा गया है। लेकिन जांच के बाद से नगर निगम के अन्य अधिकारी व लिपिकों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हैं। क्योंकि कमिश्नर ऐसे ही प्रकरण में टैक्स विभाग के अधिकारी व लिपिकों के खिलाफ निलंबन के आदेश जारी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed