{"_id":"6046916a8ebc3ec4840c6287","slug":"two-lacs-shiv-bhakts-will-come-at-baba-aughadnath-mandir-city-news-mrt5290299111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा औघड़नाथ मंदिर में दो लाख शिवभक्त करेंगे अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा औघड़नाथ मंदिर में दो लाख शिवभक्त करेंगे अभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा औघड़नाथ मंदिर में दो लाख शिवभक्त करेंगे अभिषेक
मेरठ। बाबा औघड़नाथ मंदिर में जिला प्रशासन की मंदिर समिति की बैठक हुई। संचालन मंदिर समिति महामंत्री सतीश सिंघल ने किया। मंदिर में दो लाख शिवभक्तों द्वारा महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का अनुमान लगाया जा रहा है। समिति पदाधिकारियों ने लाइटिंग, बेरिकेडिंग, सैनिटाइजेशन, पार्किंग आदि विषयों पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी।
मंदिर समिति महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि वर्तमान साइकिल स्टैंड में अस्थाई कैंटीन बनाई जाएगी। उसी के पास खोया पाया केंद्र बनेगा। गरुढ़ द्वार से भक्त अंदर आएंगे और नंदी द्वार से बाहर जाएंगे। मंदिर की एंट्री पर सेनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। 150 वॉलेंटियर्स व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे।
मंदिर के बाहर दो मुख्य मार्गों पर तीन पार्किंग बनाई जाएगी। एक पार्किंग नैंसी स्कूल के पास, दूसरी मैस के पास और तीसरी पार्किंग दर्शन एकेडमी के पास बनाई जाएगी। मंदिर में जलाभिषेक सुबह 4:00 बजे से शुरू होगा। मेडिकल कैंप और एंबुलेंस के लिए सीएमओ से सहायता मांगी गई है। छावनी परिषद के अधिकारियों से बैठक के दौरान नाला सफाई और मार्गों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन
एएसपी सूरज राय ने भी जानकारी ली। मंदिर की सुरक्षा के लिए 100 कांस्टेबल और आठ एसओ तैनात किए जाते रहे हैं। एससीएम सुनीता सिंह, धीरेंद्र सिंघल, अतुल अग्रवाल, सुनील गोयल, सुधीर अग्रवाल, अनिल सिंघल, अमित अग्रवाल, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।