फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two laborers buried by the collapse of soil, dead body after hard cocktail

मिट्टी की ढांग गिरने से दबे दो मजदूर, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

Sat, 12 Aug 2017 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 12 Aug 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
Two laborers buried by the collapse of soil, dead body after hard cocktail
मिट्टी की ढांग गिरने से दबे दो मजदूर

मेडिकल थाना क्षेत्र के सरायकाजी में शुक्रवार दोपहर सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदते समय मिट्टी की ढांग गिर गई। इसमें दो मजदूर दब गए। एक मजदूर को तो आनन फानन में निकाल लिया गया, जबकि दूसरे मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मजदूर के शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन


गढ़ रोड से सरायकाजी के लिए जाने वाली मेन रोड पर सड़क के बीचों बीच शुक्रवार को जल निगम द्वारा सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के बझेड़ा निवासी ठेकेदार शौकीन पुत्र यामीन ने जेसीबी से गड्ढे की खुदाई का काम शुरू किया। उस समय ठेकेदार के अलावा उसका भाई वकील, धौलाना क्षेत्र के बझेड़ा निवासी अफजाल (25) पुत्र मोहम्मद रफीक व सिविल लाइन क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती निवासी अरुण पुत्र अशोक 10 फीट गहरे गड्ढे से मिट्टी निकाल रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक मिट्टी की ढांग टूट गई। इस पर अरुण और अफजाल मिट्टी में दब गये। आनन फानन में जेसीबी चालक और अन्य मजदूरों ने दस मिनट की मशक्कत करते हुए अरुण को बाहर निकालाकर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

Two laborers buried by the collapse of soil, dead body after hard cocktail
मिट्टी में दबे मजदूर को बाहर निकालते लोग

वहीं अफजाल मिट्टी में दब गया। सूचना पर एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि, नौचंदी, सिविल लाइन और लालकुर्ती थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ पहुंचे। एडीएम सिटी और फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी पहुंचे। बाद में दो जीसीबी लगाकर साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद अफजाल को मिट्टी से निकाला गया। पुलिस उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया कि ठेकेदार और अफजाल के परिजनों ने लिखित में समझौता कर लिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया।

लोगों ने किया हंगामा

Two laborers buried by the collapse of soil, dead body after hard cocktail
मिट्टी की ढांग गिरने से मजदूर की मौत

जिस समय ढांग टूटी तो आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने हंगामा कर दिया। पड़ोस के लोगों का कहना है कि ढांग टूटने से उनके घर की दीवार भी खिसक सकती है। जिसके चलते बड़ा नुकसान हो जाएगा। 

बेबस पिता को थी आस
अफजाल पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। युवक के एक साल का बेटा है। दोपहर को जैसे ही अफजाल के दबने का पता चला तो उसका पिता रफीक भी अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। बेटे की जिंदगी की आस में बेबस पिता कई घंटे तक फूटकर बिलखता रहा। बीच में जैसे ही शोर मचता कि अफजाल यहां है, तो पिता गड्ढे की तरफ झांककर देखता और फिर आंखों से आंसू बहने लगते। जैसे ही अफजाल को बाहर निकाला, तो पिता उसके सीने से लिपटकर रोने लगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed