फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two kids died due to drinking pesticide in bijnor UP

बिजनौर: घर में रखा पेस्टीसाइड पीने से मासूम भाई-बहन की मौत, मां-बाप लौटे तो कांप गया कलेजा

Sun, 20 Jan 2019 05:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Jan 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
two kids died due to drinking pesticide in bijnor UP
bijnor news

यूपी के बिजनौर में हुए इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना उसका कलेजा मुहं को आ गया। यहां शनिवार शाम गांव सुनगढ़ में खेल-खेल में दो मासूम भाई-बहन ने फसलों में छिड़कने वाली दवाई का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मरने वाले बच्चों की उम्र क्रमश: आठ और तीन वर्ष थी। पुलिस ने दोनो के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन

    
गांव सुनगढ़ निवासी धीरज उर्फ वीरसिंह चांदपुर स्थित एक पेपर मिल में मजदूरी करता है। शनिवार को वह पत्नी बबली के साथ बाजार से खरीदारी करने नूरपुर गया था। घर पर उसका आठ वर्षीय पुत्र सयंम एवं तीन वर्षीय पुत्री तृप्ति अकेले थे। देर शाम पति, पत्नी खरीदारी कर वापस घर लौटे तो दोनों बच्चों को आंगन में बेहोश पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन

आनन-फानन में वह उन्हें निजी चिकित्सक के पास लेकर गए जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर में फसल पर छिड़काव करने के लिए दवाई रखी हुई थी। दोनों बच्चों ने खेल-खेल में उस जहरीली दवाई का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

धीरज उर्फ वीरसिंह की पत्नी ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिरोही ने बताया कि परिजनों ने जहरीले पेस्टीसाइड का सेवन करने से बच्चों की मौत होने की तहरीर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

पल भर में उजड़ गई धीरज व बबली की दुनिया
गांव सुनगढ़ निवासी धीरज उर्फ वीरसिंह के दो ही बच्चे थे। शनिवार का दिन उसके जीवन में ऐसा तूफान लेकर आया कि उसके दोनों बच्चे एक साथ काल के गाल में समा गए। ग्रामीणों के अनुसार धीरज चांदपुर स्थित एक पेपर मिल में मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर कर रहा था। 

पत्नी बबली घर में रहकर अपने दो बच्चों सयंम और तृप्ति की देखभाल करती थी। उन्हे नहीं पता था कि जब वह बाजार से खरीदारी करके लौटेंगे तो उनकी दुनिया ही उजड़ चुकी होगी। दोनों बच्चों की एक साथ हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed