फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two injured after a minor dispute of children in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: बच्चों के विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, महिला समेत दो घायल

Wed, 24 Apr 2019 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Apr 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
two injured after a minor dispute of children in muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के खतौली में पड़ोसी के घर गेंद गिर जाने पर बच्चों के साथ मारपीट के बाद बड़ों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में बच्चे व एक महिला घायल हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। 

विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी नाजम अली पुत्र दीन मोहम्मद ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 अप्रैल की शाम को उसके बड़े भाई आजम के बच्चे व उसकी लड़की छत पर खेल रहे थे। खेलते समय उनकी गेंद पड़ोसी तैय्यब पुत्र निजामू के घर जा गिरी।
विज्ञापन


जब इनके बच्चे अपनी गेंद लेने पड़ोसी तैय्यब के घर गए, तो वहां मौजूद शोएब पुत्र तैय्यब, आसिफ  पुत्र सराफत, आदिल पुत्र अली हसन ने इनके बच्चों के साथ मारपीट करके वहां से भगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की आवाज सुनकर नाजम अली की पत्नी साबरा बाहर निकली, तो इन लोगों ने उसकी पत्नी साबरा के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर इन सभी ने मिलकर साबरा के साथ लात घूंसों और डंडों से मारपीट की। इसी बीच शोएब ने उसकी गर्भवती साबरा के पेट पर लात मार दी. जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे काफी चोटें आई। 

शोरशराबा सुनकर वहां अन्य लोग भी आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल साबरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित नाजम अली ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध उसकी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed