{"_id":"6089cc678ebc3e591e5b8220","slug":"two-including-bjp-district-minister-died-from-corona-sardana-news-mrt536397363","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: मेरठ में भाजपा जिला मंत्री समेत दो की मौत, इलाके में दौड़ी शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: मेरठ में भाजपा जिला मंत्री समेत दो की मौत, इलाके में दौड़ी शोक की लहर
Thu, 29 Apr 2021 10:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:34 AM IST
सार
मेरठ में भाजपा जिला मंत्री शर्माजीत जाटव की कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सरधना क्षेत्र के कस्बा सिवाल खास निवासी एवं भाजपा जिला मंत्री शर्माजीत जाटव की कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शर्माजीत के निधन की जानकारी पर कस्बा सिवाल खास में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
कस्बा सिवाल खास निवासी शर्माजीत (52 वर्ष) पिछले पांच दिन से बीमार थे। तीन दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। मौत की जानकारी पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण शोक संवेदना प्रकट करने शर्माजीत के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, सरधना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद में 65 वर्षीय कबूल सिंह का दिल्ली के अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। कोरोना की सैंपलिंग में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को कबूल सिंह की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. कोरोना का कहर : ऑक्सीजन की कमी से मासूम बेटी ने गोद में दम तोड़ा, भर्ती कराने के लिए भकटता रहा बेबस पिता
. बेबसी: नहीं मिली एंबुलेंस, कार में ले जाना पड़ा शव, जिंदगी बचाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद, सबूत हैं ये तस्वीरें
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/