फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two hospitals ragisteration suspend

मावी और अर्बन अस्पताल के रजिस्ट्रेशन किए गए सस्पेंड

Sun, 29 Aug 2021 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
two hospitals ragisteration suspend
मावी और अर्बन अस्पताल के पंजीकरण निलंबित
विज्ञापन

मेरठ। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने मावी और अर्बन अस्पताल के पंजीकरण निलंबित कर दिए हैं। उज्ज्वल अस्पताल पर भी सोमवार को कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतरने पर इन अस्पतालों को नोटिस दिया गया था। अस्पतालों के नोडल अधिकारी ने सीएमओ को रिपोर्ट दी थी। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में मवाना में मावी हॉस्पिटल, मंगल पांडे नगर में अर्बन हॉस्पिटल और मुंडाली में उज्ज्वल हॉस्पिटल की शिकायत पर जांच की गई थी। जांच में तीनों ही मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। सीएमओ ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

----
अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग, सीएमओ से मिले अधिवक्ता
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सीएमओ से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्हाेंने मांग की कि शुभकामना अस्पताल, मवाना में मावी हॉस्पिटल, मंगल पांडे नगर में अर्बन हॉस्पिटल और मुंडाली के उज्ज्वल हॉस्पिटल पर कार्रवाई की जाए। इनमें मानकों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों के नोडल अधिकारी की जांच में ये मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। इन्हें नोटिस दे दिए गए थे और इसकी रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन को दे दी थी। सीएमओ से मिलने वालों में अधिवक्ता आदेश प्रधान, एडवोकेट अमित चौधरी, एडवोकेट विपिन भड़ाना, आनंद प्रकाश, अजमत अल्वी, शादाब, सोनू चौहान और अक्षय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed