फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two groups fighting in the front of inspection team, four injured

भलसोना में जांच टीम के सामने भिड़े दो पक्ष, चार घायल

Tue, 25 Feb 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
two groups fighting in the front of inspection team, four injured
भलसोना निवासी घायल महिला नीलम। - फोटो : SARDANA
सरधना(मेरठ)। सरूरपुर ब्लॉक के गांव भलसोना में विकास कार्यों की जांच के लिए सोमवार को जिला स्तर से आई टीम के सामने ही ग्राम प्रधान व विपक्ष के लोग भिड़ गए। उनमें जमकर हंगामा हुआ, इसके बाद टीम वहां से लौट गई। वहीं, पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

भलसोना गांव निवासी दुर्गा प्रसाद, मगनवीर, सतीश कुमार आदि द्वारा ग्राम प्रधान सीमा पत्नी अमित कुमार पर गांव में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। वहीं, निर्माण में घटिया सामग्री के साथ ही स्कूल की दीवार में पुरानी ईंटे लगाने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत तहसील दिवस के साथ ही जिला स्तर के अधिकारियों से भी की। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनाव चला आ रहा है। ग्राम प्रधान पति अमित ने बताया कि सोमवार को जिला स्तर से विकास कार्यों की जांच के लिए अतुल सक्सेना, जेई संजय यादव टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने शिकायत की जांच शुरू की। इसी दौरान स्कूल में निर्माण को लेकर कुछ शराबी युवकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई। हंगामा बढ़ा तो टीम वहां से चली गई। इसके बाद पुलिस भी गांव पहुंची। ग्राम प्रधान पति अमित का कहना है कि हंगामा कर रहे लोगों के साथ पुलिस उन्हें भी थाने ले गई। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके व उनके परिवार के ही सदस्य रविकरण के घर पर भी हमला कर दिया। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य पति प्रदीप हुड्डा समेत गांव के गण्यमान्य लोग भी थाने पहुंचे, ताकि दोनों पक्षों का विवाद न बढ़े। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। उधर, महिला ग्राम प्रधान सीमा का कहना है कि दूसरे पक्षों के लोगों ने हंगामा किया और पुलिस ने उनके ही पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

घर में घुसकर किया हमला
भलसोना में ग्राम प्रधान की शिकायत की जांच के लिए जिले से सांख्यिकी विभाग के एसडीओ अतुल सक्सेना के नेतृत्व में टीम आई थी। उसके सामने सोमवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। इसमें एवं आपस में मारपीट की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। ग्राम प्रधान पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। कोतवाली पर समझौते के प्रयास चल रहे थे। ग्राम प्रधान पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से उनके पक्ष के रविकरण के परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें रविकरण के साथ ही नीलम पत्नी साहब सिंह व साहब सिंह पुत्र ओमकरण समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। एक पक्ष से सतीश पुत्र चरणसिंह की तहरीर पर प्रधान पति अमित कुमार पुत्र शरणवीर, जोनी पुत्र राजेंद्र, रविकरण पुत्र मुख्तयार, बॉबी पुत्र राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर, प्रधान पक्ष के घायलों की तरफ से समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।

भलसोना में हुए संघर्ष में घायल साहब सिंह ।

भलसोना में हुए संघर्ष में घायल साहब सिंह ।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed