दर्दनाक हादसा: कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, नाना-धेवती की मौत, एक की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में गुरुवार को मेरठ मार्ग पर वाजिदपुर गांव में अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में नाना-धेवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। ग्रामीणों ने हादसे के बाद भाग रहे कैंटर चालक को पकड़ लिया। मेरठ मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मेरठ के करनावल निवासी महावीर (55) पुत्र डालचंद अपने बेटे विपिन (28) और धेवती रजनी (20) के साथ बाइक पर सवार होकर बड़ौत होते हुए दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह मेरठ-बड़ौत मार्ग पर वाजिदपुर गांव में पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में मौके पर महावीर और उसकी धेवती की मौत हो गई, जबकि विपिन गंभीर रूप से घायल है।
वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक बड़ौत की ओर भागने लगा। वाजिदपुर के ग्रामीणों और राहगीरों ने पीछा कर कैंटर चालक सांकरौद निवासी देवेंद्र कुमार को पकड़ लिया। घायल विपिन को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद करनावल कस्बे में गम का माहौल है।
हादसे पर गुस्से में भड़क गए ग्रामीण
वाजिदपुर गांव में अनियंत्रित कैंटर से हादसा होने के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण गुस्से से भड़क गए। ग्रामीणों ने पीछा कर कैंटर चालक को पकड़ा। गणमान्य लोगों ने नाराज ग्रामीणों से चालक को बचा लिया। इसके करीब आधा घंटा बाद पुलिस पहुंची और चालक को लोहड्डी चौकी पर लेकर आई।
वाजिदपुर में ब्रेकर बनवाने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि मेरठ मार्ग पर ब्रेकर नहीं है। वाजिदपुर और अंगदपुर जौहड़ी में आबादी के बीच से होकर यह मार्ग गुजरता है। ब्रेकर नहीं होने से आए दिन हादसे होते हैं। वाजिदपुर गांव में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग रखी, ताकि यहां से गुजरने वाले भारी वाहनों की स्पीड नियंत्रित रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/